फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। लव मैरिज के बाद मायके गई युवती के लौटकर नहीं आने पर बुधवार को सिकंदरा क्षेत्र में लड़का और लड़की पक्ष के लोगों के बीच घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला। इसी बीच हथियारबंद लोगों के पहुंचने पर तनातनी हो गई। सूचना पर पुलिस पुलिस ने स्थिति संभाली। घंटों हंगामे के बाद भी युवती सामने नहीं आई। युवक ने पत्नी को बंधक बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सिकंदरा क्षेत्र में रहने वाले एक पूर्व पार्षद का पुत्र जिम ट्रेनर है। लड़के का कहना है कि उसके प्रेम संबंध पिछले पांच साल से इलाके की दूसरी जाति की युवती से थे। लड़के ने अपने परिवारीजनों को शादी के लिए मना लिया। इसकी भनक जब लड़की के परिवारीजनों को हुई तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। कई दौर की बातचीत के बाद भी लड़की पक्ष के लोग तैयार नहीं हुए। दो जनवरी को युवक और युवती ने कोर्ट मैरिज कर ली। तीन जनवरी को दोनों वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे थे। पूर्व पार्षद ने बताया कि लड़की अपने भाई से मिलने की कहकर मायके गई थी। इसके बाद नहीं लौटी। इस पर उसके घरवालों से बातचीत की तो उन्होंने शादी की बात से इनकार कर दिया। इसके बाद पति के मोबाइल पर युवती का मैसेज आया। उसने अपने साथ अनहोनी की आशंका जताई। युवक पक्ष के लोगों ने एसएसपी से मुलाकात कर शादी के प्रमाण पत्र दिखाए। बहू को मायके में कैद करने की बात कही। बुधवार को दोनों पक्षों के बीच तनातनी हो गई। आरोप है कि लड़की पक्ष ने दबंग लोगों को हथियारों के साथ बुला लिया।
युवक पक्ष के लोगों ने बहू को कैद करने की बात कहकर मीडिया को भी बुला लिया। घंटों तक तनातनी और हंगामा चलता रहा। सिकंदरा थाने की पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने लड़की के परिवारीजनों से पूछताछ की। लेकिन लड़की पुलिस के सामने पेश नहीं हुई।
विज्ञापन


युवती का बयान लेगी पुलिस
इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह का कहना है कि युवक ने कोर्ट मैरिज का प्रमाण पत्र दिखाया है। इसकी जांच की जा रही है। युवती के परिवारीजनों ने पूछताछ में बताया कि उनकी बेटी बालिग है। अगर, प्रमाण पत्र सही है तो रीति-रिवाज के साथ शादी कराएंगे। लेकिन शादी के प्रमाण पत्र फर्जी हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवती को बयान के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें