फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में सपा नेत्री को बुरी तरह पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। फतेहपुर सीकरी की सपा की महिला मंडल की उपाध्यक्ष सरोज बघेल को गांव के ही लोगों ने बुरी तरह पीटा। उसकी भतीजी को भी पीटकर घायल कर दिया। महिलाओं को पीटने के गंभीर मामले में थाना पुलिस ने आरोपियों का महज शांति भंग में चालान किया। सपा नेत्री मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंची तो उसे फटकार कर भगा दिया गया। पीड़िता ने राज्यमंत्री से पूरे प्रकरण की शिकायत की है।
विज्ञापन

सीकरी के गांव कौरई खेड़ा की सरोज बघेल समाजवादी पार्टी के महिला मंडल की उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर की सुबह गांव के आठ लोगों ने उनके घर में लाठी, डंडे लेकर हमला बोल दिया। वह अपनी नाबालिग भतीजी के साथ अकेली थी। हमलावरों ने उन्हें बुरी तरह पीटा। पैरों में नील पड़ गया। कई दिन तक मुंह सूजा रहा। भतीजी के पैर में फ्रैक्चर हो गया। मारपीट के पीछे राशन की दुकान में पड़े छापे को बताया गया है। आरोपियों को शक है कि छापा उसने पड़वाया था। वह सीकरी थाने पहुंची तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। डॉक्टरी मुआयना कराने के बाद आरोपियों को महज शांति भंग में जेल भेज दिया। अब आरोपी खुलेआम घूमकर धमका रहे हैं। इसके बाद वह दोबारा थाने पहुंची तो थानेदार ने गाली गलौज करके भगा दिया। दोनों घायलों का अभी तक मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। वह एसपीआरए बबीता साहू से मिली तो वहां भी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने आगरा में राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर से मुलाकात करके घटनाक्रम की जानकारी दी। राज्यमंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें