फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से 32 गोवंश बरामद, एक मरा

विज्ञापन
विज्ञापन
एत्मादपुर/बरहन। ट्रक में भूसे की तरह भरकर गोवंश ले जाया जा रहा था। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने 32 बछड़ों को मुक्त करा लिया। जबकि एक बछड़ा मर गया। ट्रक का पीछा करने के दौरान चालक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। उधर, बरहन में गोकशी के लिए बैलों को ले जाए जाने की सूचना पर बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने पशु पैठ में खूब हंगामा किया। उन्होंने पैठ स्वामी पर गोकशी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि आगरा से फीरोजाबाद मार्ग की ओर ट्रक संख्या आरजे-02 जीए 0875 में गोवंश ले जाया जा रहा है। सूचना पर सुनील पाराशर, दिग्विजय नाथ तिवारी, राकेश त्यागी, शैलेंद्र यादव, संजय बंसल, मनोज शर्मा, मनीष बघेल आदि पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने उक्त ट्रक को झरना नाले के समीप रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी दौड़ा दी। चालक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। पीछा करने पर चालक ट्रक को छलेसर के समीप रोककर भाग गया। कार्यकर्ताओं ने ट्रक से 32 बछड़ों को मुक्त कराया। इनमें से एक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बछड़ों को गोशाला भेजा गया है।
विहिप के जिला गोरक्षा प्रमुख ध्रुव सिंह चौहान के मुताबिक उन्हें बैनई की पशु पैठ में बैलों को गोकशी के लिए ले जाने की सूचना मिली। इस पर वे कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। उन्होंने पैठ मालिक पर आरोप लगाया। मौके से 20 बैल मुक्त कराए। पैठ स्वामी इसकी रसीद भी नहीं दिखा सके। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। थाना प्रभारी ने बताया कि बैल जयपुर के एक व्यापारी के हैं, वह बुधवार को आएगा। इसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी। वहीं इस दौरान रामेश्वर सिंह, नवल किशोर त्यागी, ज्ञान सिंह, शीलेंद्र सिंह, श्याम सुंदर परमार, गिरीश चंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें