बाह। घर में घुसकर जमकर मारपीट और लूटपाट की गई। मामले में पीड़िता की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम और सीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामला पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर बताया जा रहा है। उधर, भाऊपुरा में गुरुवार की रात बदमाशों ने अधिवक्ता के घर पर धावा बोल दिया।
जैतपुर के रूपपुरा निवासी विमला देवी की घर के समीप ही दुकान है। बताते हैं कि तीन फरवरी को रात 7:30 बजे दगंबों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान उससे मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान दबंग पांच हजार रुपये और महिला के कुंडल छीनकर ले गए। चीखपुकार सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए। पीड़िता विमला देवी का आरोप है कि इस दौरान उसके छप्पर में आग लगाने की कोशिश भी की गई। पीड़िता ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। एसडीएम का कहना है कि एसओ जैतपुर को मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आख्या भी तलब की गई है।
उधर, बाह के गांव भाऊपुरा निवासी धर्मवीर सिंह अधिवक्ता हैं। उनके मुताबिक गुरुवार की रात तीन-चार बदमाश उनके घर में घुस आए। इसी बीच जगार होने पर महिलाओं ने शोर मचा दिया। इससे बदमाश भाग गए। इसकी सूचना अधिवक्ता ने पुलिस को दी। उन्होंने थाने में तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार जांच की जा रही है।