फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते बाद चलेगी जयपुर-आगरा शताब्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जयपुर-आगरा के बीच एक हफ्ते के भीतर शताब्दी एक्सप्रेस दौड़ने लगेगी। इस ट्रेन को चलाने का ऐलान 2011-12 के रेल बजट में किया गया था। पिछले महीने इसका ट्रायल भी हो चुका है।
विज्ञापन

बुधवार को दिल्ली में एक प्रेंस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए रेल मंत्री पवन बंसल ने ऐसी सभी ट्रेनों को तत्काल प्रभाव से शुरू किए जाने का ऐलान किया है, जिनका खाका रेल बजट में खींचा गया था। उन्होंने दावा किया है कि सात से दस दिन में सभी 16 नई ट्रेनों को शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही 2 ट्रेनों का विस्तार और दो की बोगियां बढ़ाई जाएंगी। इस पर गुरुवार को स्थानीय अधिकारियों में हलचल देखी गई। वहीं शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने ट्रेन के आने-जाने के समय को लेकर आपत्ति जताई है। आगरा विकास मंच के अशोक जैन सीए ने कहा है कि ट्रेन चलने से ताजनगरी के पर्यटन पर प्रभाव पड़ेगा। कोई भी सैलानी सुबह जयपुर से आगरा पहुंचेगा और शाम को जयपुर लौट जाएंगे। इससे ऐसे पर्यटक जो पहले आगरा में रुकते थे अब वह जयपुर रुकने में अधिक दिलचस्पी दिखाएंगे।

ये है टाइमिंग
ट्रेन जयपुर से सुबह 7.05 पर चलेगी और आगरा फोर्ट 10.35 मिनट पर पहुंचेगी। ट्रेन रास्ते में दोनों ओर से एक ही स्टापेज भरतपुर पर दोनों ओर से दो मिनट का ठहराव लेगी। शाम 4.20 मिनट पर ट्रेन आगरा फोर्ट से रवाना होगी और शाम 7.50 मिनट पर जयपुर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
सेम-डे लगेगा मथुरा पटना का कोटा
आगरा। मथुरा पटना एक्सप्रेस का वीआईपी कोटा अब सेम-डे लगेगा। नई व्यवस्था गुरुवार से लागू की गई है। इससे पहले ट्रेन का कोटा एक दिन पहले लगता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें