फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी रात अंधेरे में रहे 5 लाख लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बुधवार की रात 132 केवी हाईटेंशन लाइन का कंडक्टर और तार टूटने से शहर के 5 लाख से ज्यादा लोग पूरी रात अंधेरे में रहे। टीडीआई मॉल के पीछे 220 केवी बरौली अहीर सबस्टेशन से 132 केवी बोदला को जोड़ने वाली हाईटेंशन लाइन का कंडक्टर और तार टूट जाने से बिजली संकट छा गया। 132 केवी बोदला से पोषित 9 सबस्टेशनों की आपूर्ति गुरुवार 7 बजे तक सामान्य होने की उम्मीद है। देर रात बोदला को 220 केवी सिकंदरा से थोड़ी-थोड़ी देर के लिए आपूर्ति देने का दावा किया गया।
विज्ञापन

शहर का एक चौथाई हिस्सा बुधवार की रात अंधेरे में डूब गया। 132 केवी बोदला को पोषित 220 केवी बरौली अहीर सबस्टेशन की लाइन रात 8.30 बजे टूट गई। टीडीआई माल के पीछे हाइटेंशन लाइन में हुए धमाके से कंडक्टर और तार दोनों टूट गए। इस लाइन से 132 केवी बोदला को आपूर्ति होती है। सिकंदरा में ट्रांसफार्मर बदलने के चलते पूरा लोड बरौली पर था। 132 केवी बोदला की आपूर्ति ठप होने से कलेक्ट्रेट से शास्त्रीपुरम्, सिकंदरा, बोदला, लोहामंडी, जगदीशपुरा, शाहगंज, केदार नगर, बिचपुरी रोड, अलबतिया रोड, अवधपुरी, आवास विकास कालोनी, कैलाशपुरी रोड तक का पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। ट्रांसमिशन कारपोरेशन की 6 लोगों की टीम मौके पर पहुंच गई। बिजली गुल होते ही विद्युत उपभोक्ताओं ने टोरंट से संपर्क साधा तो सुबह 7 बजे तक बिजली आपूर्ति सामान्य होने का संदेश कॉल सेंटर से सुनाई दिया।

कोढ़ में खाज
220 केवी सिकंदरा सबस्टेशन पर ट्रांसमिशन कारपोरेशन 100 एमवीए की जगह 160 एमवीए ट्रांसफार्मर लगा रहा है। यह काम 30 नवंबर तक चलना है। बुधवार रात 132 केवी बोदला सप्लाई का तार टूटने से दिक्कत ज्यादा बढ़ गई। दरअसल, 132 केवी बोदला 220 केवी सिकंदरा और 220 केवी बरौली अहीर दोनों ही सबस्टेशनों से जुड़ा है। बरौली सप्लाई के टूट जाने पर सिकंदरा से आपूर्ति देने का प्रयास किया गया, लेकिन ट्रांसफार्मर का काम होने से दिक्कत रही। टोरंट के प्रवक्ता पंकज सक्सेना ने कहा कि आवास विकास और शास्त्रीपुरम को सबसे पहले 9.40 पर आपूर्ति दी गई लेकिन 9.50 पर फिर चली गई।
विज्ञापन


33 केवी के ये सबस्टेशन अंधेरे में
शाहगंज
लोहामंडी
जवाहरपुरम
आवास विकास
केदार नगर
लोहामंडी
सुभाष पार्क
मेडिकल
शास्त्रीपुरम्

लखनऊ से भी कटौती
दिवाली के बाद बुधवार को लखनऊ की कटौती ने भी ताजनगरी को परेशान किया। बुधवार को अपराह्न 3.50 से शाम 5 बजे तक पूरे जिले की आपूर्ति लखनऊ के स्टेट डिस्पैच लोड सेंटर के निर्देश पर बंद कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें