यहां का है मामला
ट्रांस यमुना इलाके में एक कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ने वाली नौंवी की छात्रा को स्कूल की कैब का चालक बिट्टू लेकर जाता है। इन दिनों स्कूल में परीक्षाएं चल रही हैं। मंगलवार को भी परीक्षा थी। इक्का दुक्का बच्चे ही कैब में थे। छात्रा ने बताया कि कैब चालक ने कहा कि उसे काम से घर जाना है। इस दौरान उसने छात्रा को छोड़कर सभी बच्चों को छोड़ दिया।
ये भी पढ़ें - UP: दो हजार रुपये के चक्कर में गवां बैठे 18 लाख, मोबाइल में है ये एप...तो डिलीट कर दें, ऐसे ठग गए दो भाई
शोर मचाने पर भागा चालक
आरोप है कि आरोपी ने अपने घर से छात्रा के घर के रास्ते में अकेले होने के कारण छेड़खानी की। उसकी मंशा को भांपकर छात्रा ने शोर मचाने की धमकी दी। इस पर कैब चालक उसे घर के पास छोड़कर भाग निकला। घटना के बाद छात्रा बुरी तरह सहम गई। उसने अपने चिकित्सक पिता और मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता को लेकर परिजन थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के बाद स्कूल के संचालक और कैब चालक को पकड़ लिया। कैब चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे बुधवार को जेल भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ें - UP: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रिफाइंड से भरा टैंकर बस से टकराया, मदद की जगह...बोतल-बाल्टी लेकर दौड़े लोग; मच गई लूट
नहीं कराया था स्कूल प्रशासन ने वेरिफिकेशन
पुलिस ने बताया कि वैन स्कूल के नाम से पंजीकृत है। स्कूल संचालक ने वैन के चालक का वेरिफिकेशन नहीं कराया था। अब स्कूल संचालक को पुलिस नोटिस देगी। आरटीओ को भी कैब चालकों के सत्यापन के बारे में पत्र लिखा जाएगा। ताकि अन्य स्कूलों के वैन चालकों का भी सत्यापन कराया जा सके।