फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में बैठे 953 परीक्षार्थी

Sun, 09 Nov 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 33 - राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के चार केंद्रों पर रविवार को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा शहर के चार केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान पंजीकृत 1188 परीक्षार्थियोंं में से 953 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 235 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार के निर्देशन पर राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज और श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज पर परीक्षा का आयोजन हुआ। राजकीय इंटर काॅलेज पर परीक्षा के दौरान पंजीकृत 400 में से 333 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 67 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी में पंजीकृत 350 में से 304 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 46 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज में पंजीकृत 400 में से 328 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, 72 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में पंजीकृ़त 273 परीक्षार्थियों में से 223 उपस्थित हुए 50 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें