फोटो 43 मैच जीतने के बाद खुशी जाहिर करते मैनपुरी के खिलाड़ी। स्रोत स्वयं
मैनपुरी। करहल रोड स्थित गांव नगला जुला के खेल मैदान पर रविवार को क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें मैनपुरी एमआर टीम ने इटावा एमआर टीम को 18 रनों से हराया। मैनपुरी के गौरव दुबे मैन ऑफ द मैच बने। मैनपुरी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 156 रन बनाए। बल्लेबाज आलोक कश्यप ने 35, विवेक गुप्ता ने 30 और अर्पित शाक्य ने 22 रनों की पारी खेली। इटावा की टीम के शरद ने दो विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटावा एमआर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 138 रन ही बना की। अंकित ने 43, अभिनीत चौहान ने 18 और अन्नू ने 17 रन बनाए। मैनपुरी के गौरव दुबे ने चार विकेट लिए। संवाद