फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने बिगाड़ा हाजमा, डायरिया से पीड़ित 48 लोग भर्ती

विज्ञापन
गर्मी ने बिगाड़ा हाजमा, डायरिया से पीड़ित 48 लोग भर्ती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम का पारा चढ़ते ही लोगों के पेट का संतुलन बिगड़ने लगा है। लोग डायरिया का शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल में लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अस्पताल के रिकार्ड पर यदि नजर डाली जाए तो पिछले 48 घंटों में 48 मरीज ही डायरिया का शिकार हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से मौसम का तापमान बढ़ा है। 10 बजे के बाद धूप में निकलना मुश्किल हो गया है। इसके चलते डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 300 से अधिक डायरिया के मरीज पहुंचे वहीं पिछले 48 घंटों में जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित 48 ही मरीजों को भर्ती कराया गया है।

मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीएमएस डॉ. आरके सागर ने सभी डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय तक ओपीडी में बैठकर मरीजों का उपचार करें। अस्पताल से तीन मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें