फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्राकृतिक कृत्य करने वाले पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एसएसपी से शिकायत दर्ज कराते हुए एक महिला ने बताया कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता है। जबकि देवर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना सकीट क्षेत्र निवासी एक महिला ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसकी शादी मैनपुरी जिले के विकास के साथ एक साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता है।

विरोध करने पर पति उसके साथ मारपीट करता है। उसने बताया कि जब इसकी शिकायत उसने ससुर और सास से की तो उन्होंने ने भी उसकी बात को नजरंदाज करते हुए उल्टा उसे ही फटकार दिया। महिला ने बताया कि उसका देवर भी उसके साथ छेड़छाड़ करता है।
विज्ञापन


लगातार पति और देवर के उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। जिस पर एसएसपी ने सकीट थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करने का आदेश दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें