फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्पतरु ग्रुप के मालिक के खिलाफ एक ही दिन में चार मुकदमे दर्ज, ये हैं आरोप

Sat, 02 Feb 2019 08:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
FIR
विज्ञापन
कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा जालसाजी में फिर फंस गया है। उस पर करीब 10 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। मथुरा के थाना फरह में फ्लैट और प्लाट की एवज में ली गई रकम न देने पर अलग-अलग एक ही दिन में चार मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। 
विज्ञापन


थाना फरह के चुरमुरा में फ्लैट और प्लाट की एवज में 500 करोड़ रुपये लेकर फरार कल्पतरु ग्रुप का मालिक जयकृष्ण सिंह राणा और कल्पतरु ग्रुप के एजेंट एसके शर्मा के खिलाफ एक ही दिन में थाना फरह में अलग-अलग चार मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। 

इन लोगों ने दर्ज कराया रिपोर्ट 

राजस्थान के जरौली निवासी भइयालाल रावत पुत्र सुखराम सिंह रावत, टूंडला के शिवनगर निवासी हेमलता सिंह पत्नी राजेंद्र सिंह, धौलपुर के शास्त्री नगर निवासी मुन्नी देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह, आगरा के फतेहपुर सीकरी निवासी शालिनी वर्मा पत्नी कृष्णचंद रावत ने मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


आरोप है कि चारों ने अपने-अपने फ्लैट बुक कराए थे। इसके लिए करीब 10 लाख रुपये दिए गए थे। आज तक न तो प्लाट मिला और न फ्लैट मिल सका। बता दें कि जालसाज जयकृष्ण सिंह राणा के खिलाफ पचास से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। 
 
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा और एजेंट एसके शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें