फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो सवारों ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के जाटवपुरी चौराहे के पास स्कार्पियो सवारों ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल लाए। डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



अमरोहा थाना अदमपुर नगला खुद्दादपुर के निवासी हरी किशन(40) बिजली विभाग की ही योजनाओं के बैनर एवं पोस्टर लगाने का काम करता है। वह ट्रैक्टर से अपने चाचा का लड़के प्रीतमदास (36) के साथ जा रहा था।

वह जैसे ही थाना रसूलपुर के जाटवपुरी चौराहे के पास ही पहुंचा था कि तभी पीछे से तेज गति से आ रहे स्कार्पियो के सवारों ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल लाई। चिकित्सक ने हरीकिशन को मृत घोषित कर दिया। हरीकिशन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें