फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन से चिपका युवक, मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन से चिपका युवक, मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज/सिढ़पुरा। सिढ़पुरा के ग्राम गंगसारा में हाईटेंशन लाइन से चिपक कर एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने बिजली घर के सामने शव रखकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। उपजिलाधिकारी व पुलिस के समझाने के बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

सुखदेव (39)पुत्र गंगाराम निवासी गंगसारा अपने घर पर सो रहा था। सुुबह लगभग 5 बजे वह टायलेट करने के लिए छत पर चला गया। टायलेट के लिए जैसे ही वह छत पर बैठने को हुआ तभी छत के किनारे से गुजर रही हाईटेंशन लाइन ने उसका हाथ छू गया। जिससे उसके दाहिना हाथ की हथेली ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में उसका हाथ अलग होकर नीचे गिर पड़ा। करंट लगने के साथ तेज आवाज हुई युवक भी चीख पड़ा। आवाज सुनकर परिवारीजन छत पर पहुुंचे। उसे लाइन से चिपका देखा तो उनके होश उड़ गए। जब तक वे उसे बचाने का प्रयास करते उसकी मौत हो गई। युवक की मौत होते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। जब ग्रामीणों को हादसे की जानकारी हुई तो, काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने कासगंज सिढ़पुरा मार्ग पर बिजली घर के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। जब इस बात की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश शांत नहीं हुआ। सूचना पर पटियाली उप जिलाधिकारी धीरेंद्र बहादुर सिंह भी मौके पर आ गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया, इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। लगभग एक घंटे बाद जाम खुलने से मार्ग में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें