एटा। पचास हजार रुपए से अधिक के पुराने बकाएदारों के डिस-कनेक्शन के साथ ही मीटर केबिल भी उतारे जाएंगे। ताकि यह लोग कनेक्शन कटने के बाद भी केबिल का दुरुप्रयोग कर अवैध तरीके से बिजली उपभोग न कर सकें।
विभागीय डिसकनेक्शन कार्रवाई को मखौल बनाने वाले बकाएदारों पर बिजली विभाग सख्त हो गया है। कनेक्शन कटने के बाद भी यह लोग उस केबिल का दुरुप्रयोग नहीं कर सकेंगे। विभाग ने डिसकनेक्शन के स्थान पर मीटर केबिल उतारने की बड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग ने पचास हजार रुपये से अधिक के पुराने बकाएदारों को चिह्नित कर लिया है। इतना ही नहीं कार्रवाई की सूची में वे लोग सबसे ऊपर हैं जो डिस्कनेक्शन के बाद भी बिजली उपभोग करते पाए गए। फिलहाल शहरी खंड के 1700 से अधिक बड़े बकाएदार विभाग के राडार पर हैं।
आरोप है कि कुछ उपभोक्ता डिस्कनेक्शन के बाद भी उसी केबिल से कटिया आदि के सहारे अवैध तरीके से बिजली उपभोग करते हैं। जांच में पकड़े जाने पर इनके विरुद्ध कार्रवाई भी हुई हैं। बताते चलें कि शनिवार को चित्रगुप्त कालोनी एवं शिकोहाबाद रोड पर हुई कार्रवाई में 5.42 लाख रुपए के सात पुराने बकाएदारों के मीटर केबिल उतारे गए हैं।
विद्युत बकाएदारों के विरुद्ध अभियान तेज हो गया है। बिजली चोरी में चिह्नित हो चुके बड़े एवं पुराने बकाएदारों के मीटर केबिल उतारने की कार्रवाई की जा रही है। गत दिवस की कार्रवाई में सात लोगों के मीटर केबिल उतारे गए ताकि यह लोग मीटर के नाम पर केबिल का दुरुपयोग न कर सकें। पचास हजार रुपये से अधिक के 1700 से अधिक बकाएदारों पर खास नजर है।
वीपी ठेरिया, अधिशासी अभियंता, शहरी खंड