फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकियों के चलते दहशत में था संदीप शर्मा का पूरा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आरएसएस महानगर पर्यावरण प्रमुख संदीप शर्मा की तीन जुलाई को हत्या किए जाने के बाद से उनकी पत्नी रानी आहत थी। संदीप के परिजनों की मानें तो कई दिनों तक उसने खाना नहीं खाया था। इधर हत्यारोपी पवन उपाध्याय के परिजन द्वारा लगातार धमकी दी जा रही थी। इनसे आहत होकर रानी शर्मा ने शनिवार को विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी।
विज्ञापन


संदीप की मौत के बाद रानी शर्मा पर दो बेटे गोविंद (सात) व गोपाल (पांच)वर्ष को पालने की जिम्मेदारी थी। पति की हत्या से वह उबर नहीं सकी थी। परिजनों की मानें पूरे दिन बिलखती रहती थी। इधर बाहर से लगातार धमकियां मिलने के कारण वह परेशान रहती थी।चिंता यही थी कि हत्यारोपी कहीं उसके बेटों या परिवार के साथ कोई अनहोनी घटना नहीं कर दें। इसके कारण परेशान रहती थी।

देवर आनंद का कहना था कि पवन उपाध्याय के परिजनों द्वारा जेल से ही छूटने के बाद देख लेने की धमकी दे रहे थे। उसका भाई व पत्नी सहित अन्य लोग शामिल थे। शुक्रवार को भी भाभी (रानी) ने मुझसे कहा था कि मेरे बेटों को संभाल लोंगे तो मैने कहा हां।लेकिन वह ऐसा कदम उठा लेंगी यह जानकारी नहीं थी। इधर रानी के परेशान होने के कारण उसके मायका पक्ष के लोग भी समझाने के लिए लगातार आ रहे थे।
विज्ञापन



ताकि वह कहीं कुछ कर नहीं ले। एसएचओ उत्तर रवींद्र दुवे का कहना है कि मृतका रानी देवी के परिजनों ने हत्यारोपी पवन उपाध्याय के भाई,पत्नी एवं परिजनों के द्वारा धमकी देने के कारण आत्महत्या की है।हालांकि इससे पहले कोई शिकायत नहीं की थी। तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें