फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य सूचना आयोग ने प्रमुख सचिव पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिवसेना के जिला प्रमुख पं. राजीव शर्मा को सूचना का अधिकार के तहत सूचनाएं उपलब्ध न कराने पर राज्य सूचना आयोग ने प्रमुख सचिव संस्कृति विभाग पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है। वहीं पांच हजार रुपये क्षतिपूर्ति देने के आदेश किए हैं।
विज्ञापन


शिवसेना जिला प्रमुख राजीव शर्मा ने बताया कि शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाने की अनुमति देने में शासन द्वारा हीलाहवाली की गई। डीएम, एसपी ने कई बार मूर्ति लगाने की संस्तुति की गई, फिर भी शासन द्वारा उक्त मूर्ति लगाने की अनुमति नहीं दी गई। पूर्व चेयरमैन ने शासन की बिना अनुमति कई मूर्तियां लगवाईं, लेकिन शिवाजी महाराज व महाराणा प्रताप की पूर्ति नहीं लग गईं।

इस मामले में राज्य सूचना आयोग में द्वितीय अपील की गई थी। राज्य सूचना आयोग ने वादी को सूचना उपलब्ध न कराने पर प्रमुख सचिव पर 25 हजार का जुर्माना व पांच हजार रुपये क्षतिग्रस्त देने के आदेश किए हैं। राज्य सूचना आयोग ने प्रमुख सचिव को निर्देश दिए हैं कि अगली सुनवाई पर आयोग के समक्ष स्वयं उपस्थित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें