फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर रजिस्ट्रेशन चल रहे दो क्लीनिक सील

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे दो क्लीनिकों को सील कर दिया है, जबकि दो को कुछ समय के भीतर रजिस्ट्रेशन दिखाने की चेतावनी देकर नोटिस जारी किए गए है।
विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. पीके गुप्ता ने डॉ. एके गुप्ता व मुकेश वार्ष्णेय के साथ शनिवार को राधा नगर में संचालित हो रहे तुलसी मेडीकेयर सेंटर पर कार्रवाई की। यहां पाया कि स्टाफ द्वारा कपड़ों के ऊपर से ही मरीजों को इंजेक्शन दिए जा रहे थे। यहां एलोपैथिक दवाओं का भी उपयोग हो रहा था।

डॉ. एसके शर्मा से पूछा तो वह सीएमओ कार्यालय का रजिस्ट्रेशन न दिखा सके। वहीं टीम ने सौंख रोड, अंबेडकर प्रतिमा के पास स्थित एम तालिब क्लीनिक का भी निरीक्षण किया। दोनों ही क्लीनिकों के रजिस्ट्रेशन न होने के कारण उन्हें सील किया गया है।
विज्ञापन


डॉ. पीके गुप्ता ने बताया कि दो क्लीनिकों को सील, जबकि रोटी गोदाम, कृष्णापुरी स्थित एचएस गौतम क्लीनिक व भूतेश्वर स्थित शर्मा डेंटल क्लीनिक को रजिस्ट्रेशन दिखाने के लिए कुछ समय देते हुए नोटिस थमाया गया है। झोलाछाप पर यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें