फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद: जिले भर में कड़ी सुरक्षा, किया फ्लैग मार्च

विज्ञापन
बकरीद: जिले भर में कड़ी सुरक्षा, किया फ्लैग मार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

जिले में बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पर्व की पूर्व संध्या पर पूरे जिले में पुलिस ने सभी कस्बों में फलैग मार्च कर चेकिंग अभियान चलाया। सभी संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करके पुलिस बल की तैनाती की गई है। पूरे जिले में 95 स्थानों पर नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के 95 नमाज स्थलों पर कड़ी सुरक्षा रखी गई है। इसके अलावा ईदगाहों, मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। पूरे जिले में फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त कराया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी संवेदनशील स्थानों और चौराहों पर पुलिस बैरियर लगाकर निरंतर चेकिंग अभियान चलेगा। कोई भी पर्व के दौरान किसी भी तरह की शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो सख्त कार्रवाई होगी। सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कासगंज, गंजडुंडवारा, सहावर, पटियाली, सोरों, बिलराम, अमांपुर, सिढ़पुरा सभी स्थानों पर सशस्त्र पुलिस की तैनाती है। पुलिस दंगारोधी उपकरणों से लैस रहेगी। पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सभी सक्रिल के सीओ स्वयं फ्लैग मार्च और भ्रमण के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें