मैनपुरी-बिछवां। जीटी रोड पर शनिवार की सुबह खेत पर जा रहे एक किसान को किसी वाहन ने रौंद दिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी 58 वर्षीय किसान जसवंत सिंह शाक्य शनिवार की सुबह खेत पर शौच के लिए जा रहे थे। जब वह जीटी रोड किनारे जा रहे थे तभी पीछे से आ रहा कोई वाहन उन्हें रौंदता हुआ गुजर गया। गंभीर रूप से घायल किसान सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन कुछ देर उपचार के बाद जसवंत ने दम तोड़ दिया।