फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों की कलाइयों पर सजेंगी रजवाना में निर्मित राखियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ग्राम रजवाना में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर तीन दिवसीय राखी मेकिंग कार्यशाला का शुभारंभ हो गया। रक्षाबंधन पर्व से पूर्व हर वर्ष इस इस विद्यालय पर भारतीय सेना के वीर जवानों के लिए राखियों का निर्माण किया जाता है। साथ ही रक्षाबंधन से पहले भारतीय सेना के हेड क्वार्टर भेजा जाता है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय रजवाना पर शनिवार से राखी मेकिंग कार्यशाला का शुभारंभ हो गया। कार्यरत प्रधानाध्यापक मोहम्मद इशरत अली बताते हैं कि हर वर्ष बच्चों द्वारा निर्मित राखियों को डाक के माध्यम से सीमा पर तैनात सैनिकों के पास भेजा जाता है। इस वर्ष भी तीन दिवसीय कार्यशाला के माध्यम राखियों का निर्माण करवाया जा रहा है। राखी मेकिंग में बच्चों को सामग्री विद्यालय प्रबंधन समिति के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है।

यह कार्यशाला सोमवार को समाप्त होगी और मंगलवार को निर्मित सभी राखियां सेना के हेड ऑफिस भेज दी जाएंगी। कार्यशाला में प्रथम दिन आकांक्षा, प्रिया, दीक्षा, मोहनी, अर्चना, डॉली, रोशनी, अंशिका, कुमकुम, सुखदेवी, संध्या, प्रियंका, कामिनी ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राम सेवक, अर्जुन सिंह, रामवीर, मनोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें