पड़री में वाहन की टक्कर से गिरा पेड़
एटा। एटा कासगंज फोरलेन के निर्माण कार्य में लंबे समय से वन विभाग का अड़ंगा लगा है। अभी भी एक चौथाई पेड़ों का कटान शेष्ज्ञ है। ऐसे में सड़क का निर्माण कार्य पिछड़ रहा है।
एटा-कासगंज फोरलेन का कार्य पूरी तरह से गति नहीं पकड़ सका है। इसके पीछे वन विभाग की उदासीनता है। फोरलेन पर एटा वन विभाग डिवीजन में करीब 25 किमी की दूरी है। दोनों ओर वन विभाग के 2650 पेड़ फोरलेन की जद में है। इनका कटान समय से कराने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने अनुमति भी समय से ले ली लेकिन वन विभाग की एटा डिवीजन की उदासीनता के कारण अभी तक पेड़ों का कटान नहीं हो सका है। विभाग के जिम्मेदार मानते हैं कि भी एक महीने का समय पेड़ कटान में और लग जाएगा। सड़क के दोनों ओर वन विभाग अब तक 1900 पेड़ों को काट चुका है और एक चौथाई 750 पेड़ अभी भी कटने के लिए शेष हैं।
एटा-कासगंज फोरलेन के दोनों ओर 2650 पेड़ों को काट जाना था। अभी 750 पेड़ शेष हैं। पेड़ कटान में देरी की वजह मजदूर न मिलना है।
भूपत सिंह, सुपरवाइजर, वन विभाग