फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9289 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की अधीनस्थ शिक्षा (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) परीक्षा रविवार को जिले के 41 केंद्रों पर पुलिस, एसटीएफ व जोनल मजिस्ट्रेटों की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। 18720 को एग्जाम देना था लेकिन पहुंचे केवल 9289 अभ्यर्थी। परीक्षा के चलते मथुरा वृंदावन में साइबर कैफे और फोटो स्टेट मशीन बंद रहीं।
विज्ञापन


रविवार को लोक सेवा आयोग की परीक्षा महानगर के 41 केंद्रों पर कराई गई। इसमें 9431 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 9289 अभ्यर्थी अनुपस्थिति रहे। इस दौरान परीक्षा के समय मथुरा-वृंदावन में साइबर कैफे तथा फोटो स्टेट की दुकानें बंद नजर आईं। सुबह 11:30 बजे से 1:30 बजे तक हुई इस परीक्षा के लिए आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट व 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए थे। पूरा प्रशासनिक अमला भी परीक्षा में लगा रहा। एसटीएफ के लोग भी निगाह लगाए थे।

लड़कियों के क्लेचर तक उतरवा लिए गए
परीक्षा देने आई महिला अभ्यर्थियों से क्लेचर तक उतरवा लिए गए। कइयों के हाथों से तो कड़े भी निकलवा लिए थे। कुछ ने विरोध किया तो कह दिया गया कि यह आदेश है। घड़ी, बेल्ट, मोजे, हाथों में पड़े बैंड आदि को उतरवा दिया। मोबाइल भी बंद कराने के बाद जमा करा लिए गए। उन्हें बैग आदि भी
विज्ञापन

अंदर नहीं ले जाने दिया गया।

स्वयं कराई वीडियोग्राफी
परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई गई। वैसे तो सभी कक्षों में कैमरे लगे थे, लेकिन बावजूद इसके केंद्रों पर अलग से भी वीडियोग्राफी कराई गई। स्टेटिक मजिस्ट्रेट विद्यालयों के कंट्रोल रूम में पूरे समय रहकर मानीटरिंग करते देखे गए।

बीएसए डिग्री कॉलेज, क्लैंसी इंटर कॉलेज, फैज-ए-आम इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज आदि का भ्रमण किया। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली। अधिकारियों से भी बात की।
विज्ञापन

- सतीश मिश्रा, परीक्षा समन्वयक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें