फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर बढ़ने से लोग बेचैन

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। यमुना के जलस्तर में पिछले दो दिन से लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। वहीं आने वाले दिनों में यमुना के जलस्तर में बढ़ोत्तरी को देखते हुए लोग बेचैन हो गए हैं। यमुना किनारे बसे लोग यमुना के बढ़ते जलस्तर पर निगाह रखे हैं। बाढ़ की आशंका देखते हुए कई परिवार अभी से सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।
विज्ञापन


रविवार की शाम यकायक यमुना के जलस्तर में भारी वृद्धि देखी गई है। पिछले दिनों से लगातार बढ़ रहे यमुना के जलस्तर से शहर ही नहीं आस पास के कई गांवों को खतरा पैदा हो गया है। रविवार की शाम केशीघाट की दो सीढ़ियां ही डूबने से रह गईं, वहीं परिक्रमा मार्ग पूरी तरह यमुना में समा गया।

यमुना का जलस्तर बढ़ने के साथ ही वृंदावन की ओर तथा यमुना पार के गांवों में कटान शुरू हो रहा है। इससे कई गांवों को खतरा पैदा हो गया है। यमुना पार के गांव पानीगांव और मांट मार्ग के साथ-साथ गांव राजपुर के मध्य सड़क तक पानी आ पहुंचा है। पानीगांव, मांट खादर और गांव राजपुर खादर में यमुना द्वारा मिट्टी का कटान भी होने लगा है। यमुना के पानी में तेज बहाव देखा जा सकता है।
विज्ञापन


इन इलाकों में बाढ़ का खतरा
वराहघाट, कालीदह घाट, सूरजघाट, जुगलघाट, बिहारघाट, केशीघाट मल्लाह वस्ती, जगन्नाथ घाट, हुड़दंग नगर, पानीघाट, श्याम कुटी, तुलसीवन कालोनी, मोरकुटी क्षेत्र, राजपुर खादर आदि क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें