फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोदी सड़क तो निकला नाला, खूब मचा हो-हल्ला

विज्ञापन
खोदा जा रहा नाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम की टीम ने बुधवार को जब अतिक्रमण हटाने के लिए सड़क खोदी तो एक ऐसा नाला निकला जो शहर की 40 कालोनियों के पानी की निकासी कर सकता है। इस नाले को बंद कर दिया गया था। अतिक्रमण हटाते वक्त हल्ला भी मचा। कुछ लोग टीम से भिड़ गए, लेकिन पुलिस पहुंची तो मामला शांत हो गया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह बीएसए कालेज नाले की सफाई की जा रही थी, इसी दौरान पता चला कि करीब पांच सौ मीटर नाले को दबाकर उस पर सड़क बना दी गई है। यह नाला रीजेंसी गार्डन से दूर हटकर निकाल दिया गया है। इस जानकारी के बाद निगम कर्मचारियों ने जैसे ही दबे हुए नाले को खोदने की शुरुआत की करीब 50 लोग संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, नगर निगमकर्मी और वार्ड पार्षद तिलकवीर सिंह के खिलाफ हो गए। हंगामा करने लगे।

नगर आयुक्त समीर वर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर ही मामला शांत हो सका। नगर आयुक्त ने बीएसए कालेज से लेकर तालाब तक के पूर्र्व के नाले को खुदवाने का निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने बताया कि जितना नाला दबा हुआ है उसे खुदवाया जा रहा है। वार्ड 45 के पार्षद तिलकवीर ने बताया कि उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को दबे हुए नाले की जानकारी दी तो उन्हें धमकी मिलने लगीं।
विज्ञापन


40 कालोनियों के जल भराव की समस्या होगी दूर

इस नाले की खोदाई से नाले का आकार बड़ा हो जाएगा और बरसात के दिनों में 40 कालोनियों में जलभराव की समस्या से निजात मिल सकेगी। जो कालोनी जलभराव की समस्या से मुक्त होंगी उनमें प्रमुख रूप से द्वारिकापुरी कृष्ण विहार, प्रोफेसर कालोनी, आंनदपुरी, जनकपुरी राधिका विहार, कृष्णा विहार, जमुना विहार, जमुना नगर मानस नगर, अग्रसेन नगर, प्रभात नगर, सरस्वती विहार मदन विहार, तेज नगर, प्रकाश नगर, माधवपुरी, बल्देव पुरी, शक्ति नगर आदि कालोनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें