फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज के भदान रेलवे स्टेशन के पास ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड की अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


गांव आलमपुर झपटा निवासी बालेश्वर (45) पुत्र नंदराम मदनपुर होमगार्ड कंपनी संख्या 12 में तैनात था। उसकी ड्यूटी थाना उत्तर में लगी थी। गुरुवार बालेश्वर थाना उत्तर में ड्यूटी करने आ रहा था। थाना सिरसागंज क्षेत्र के भदान रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन क्रास करते समय अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा। मृतक होमगार्ड के तीन बेटे हैं। सहायक कंपनी कमाडेंट कल्याण सिंह,भगवानदास, दुर्बेश कुमार होमगार्ड एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शौंकीलाल सेंगर के ही साथ अन्य पदाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने परिवार को आवश्यक सुविधाएं दिलाए जाने की मांग की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें