फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में चार की मौत

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद/जसराना। जसराना थाना क्षेत्र के एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर इटौली मोड़ के पास बाइक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने तीनो को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


शिकोहाबाद-मक्खनपुर के मध्य अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत होे गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया है।

थाना जसराना के खेरिया निवासी एक युवक की बहन की शादी शिकोहाबाद में थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए क्षेत्र के गांव पट्टी बनबारा निवासी अतुल उर्फ शिवनेश (25) पुत्र रवीकरन सिंह के साथ उसी के गांव का निवासी शालू उर्फ अभिजीत यादव (14) पुत्र हरिजीत सिंह गया था।

बुधवार की देर शाम शिकोहाबाद से दावत खाकर लौट रहे थे। उनके साथ शिकोहाबाद के एटा चौराहा निवासी राहुल उर्फ दिव्यांशू पुत्र जितेंद्र उर्फ टाइगर भी था। तीनों लोग बाइक से गांव आ रहे थे कि थाना क्षेत्र के इटौली मोड़ पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगने पर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर शिकोहाबाद के साथ जसराना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना पर परिवारीजन भी पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए भेजा तो राहुल ने शिकोहाबाद में ही दम तोड़ दिया, जबकि अतुल एवं अभिजीत ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीनों युवकों की एक साथ मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया।

पट्टी में पूरे दिन महिलाओं की चीखें गूंजतीं रहीं। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। दूसरा हादसा एनएच-2 स्थित मक्खनपुर शिकोहाबाद के मध्य हुआ। जसराना के ग्राम उतरारा निवासी शीलेष उर्फ कृष्णा (23) पुत्र नेत्रपाल सिंह एवं रविकांत उर्फ संटू (24) पुत्र विजयपाल सिंह के साथ थाना मक्खनपुर के जरारी गांव में बारात में शामिल होने के लिए आया था।

बाइक से वापस लौटने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शीलेष उर्फ कृष्णा की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि रविकांत के हल्की चोट आई है।

सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
जसराना। सड़क दुर्घटना जैसे गंभीर मामले में भी थाना जसराना एवं शिकोहाबाद पुलिस एक घंटे से अधिक समय तक सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद जसराना पुलिस ने मृतकों के पीएम कराने के लिए पंचनामा की कार्रवाई की। क्षेत्राधिकारी प्रेमप्रकाश यादव ने कहा कि जसराना की सीमा पर ही सड़क हादसा हुआ है। थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है।

दो घरों के बुझ गए चिराग
फिरोजाबाद। सड़क हादसे में चार युवकों की मौत में दो युवक इकलौते पुत्र थे। थाना जसराना के पट्टी निवासी शालू उर्फ अभिजीत इकलौता बेटा था। अभिजीत के पिता हरजीत
सिंह एटा में डायल 100 पर चालक पद पर तैनात है। उनका बेटा गार्डेनियां स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था, जबकि उतरारा निवासी शीलेष उर्फ कृष्णा भी अपने पिता का इकलौता बेटा है। दोनों के परिजनों का हाल-बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें