कासगंज। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कासगंज जिले की कार्यकारिणी घोषित कर दी। पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव को फिर से जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। वहीं पूर्व विधायक हसरत उल्ला शेरवानी को पार्टी का जिला महासचिव बनाया गया है। कार्यकारिणी में तीन उपाध्यक्ष, 12 सचिव एवं 27 सदस्य शामिल किए गए हैं।
जिलाध्यक्ष पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव ने पदाधिकारियों की सूची जारी की। पार्टी में नीरज कुमार मिश्रा, स्वालेह अंसारी और राजेंद्र कश्यप को उपाध्यक्ष बनाया गया है। रघुनाथ सिंह यादव को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया है। वहीं कैप्टन राज गुप्ता, सत्येंद्र सिंह आर्य, विजेंद्र सिंह गौर, मथुरा प्रसाद, होती लाल बघेल, ओमप्रकाश कश्यप, बृजनंदन गुप्ता, गिरजा शंकर मिश्रा, लक्ष्मण सिंह यादव, विमल पाल, महेंद्र सिंह शाक्य एवं देवेंद्र सिंह लोधी को जिला सचिव बनाया गया। वहीं 27 कार्यकारिणी सदस्यों में गंभीर सिंह यादव, झब्बू कश्यप, नरेंद्र बघेल, जावेद खां, रामप्रकाश मौर्य, राजेश्वर प्रधान, मुन्ने खां, सोनू पुंडीर, शुमसुल हसन, विनीत सविता, आरिफ, ओमकार कश्यप, गुफरान खां, रतन लाल दिवाकर, यूसुफ खां, संजय यादव, रामगोपाल बघेल, हरेंद्र शर्मा, इशरत अली अंसारी, महेंद्र सिंह यादव, नेत्रपाल सिंह, सूरजपाल कश्यप, धीरी सिंह बघेल, तनवीर बानो,आशा पाल, संजय प्रजापति, अजंट सिंह यादव शामिल हैं।