फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेबर कालोनी स्थित सूने मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के एक मकान में रविवार को तड़के आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। इसमें घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


लेबर कालोनी झोपड़पट्टी निवासी समीरा बेगम अपने बेटी के घर चली गई थी। घर पर ताला लटका हुआ था। रात्रि में मकान में अचानक आग लग गई।आग लगने की सूचना को तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। आग की सूचना मिलते ही फायर ऑफीसर लाखन ंसिंह टीम के साथ तड़के चार बजे लेबर कालोनी पहुंचे। उन्होंने करीब एक घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

थानाध्यक्ष लाइनपार नीरज मिश्रा फोर्स के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए।समीरा बेगम का आरोप था कि उसके मकान में बिजली का कनैक्शन तक नहीं है। उसके मकान में किसी ने आग लगाई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है यदि कोई तहरीर आएगी तो अभियोग दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


लेबर कालोनी के मुस्लिम समाज की बैठक में भाजपा नेता विकास वाजपेयी पर मेडीकल कराने के नाम पर पैसा लिए जाने के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भाजपा नेता की छबि धूमिल करना चाह रहे हैं। मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि घायल जावेद को बुलाया गया था। लेकिन वह नहीं आए। बैठक में मुख्य रूप से खालिद, जानू सिद्दीकी,निजामुद्दीन, जहीर, सगीर अहमद,अनीस ठेकेदार,अमीउद्दीन,फैज मोहम्मद, फैज मोहम्मद,अब्बास खान, आविद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें