फिरोजाबाद। रविवार को मंगल पांडे सेवा समिति द्वारा अमर शहीद मंगल पांडे का शहीदी दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। मंगल पांडे के जीवन पर पुस्तक लिखने वाले कवि महेश मिश्रा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा ने भी शिरकत की।
कोटला रोड पर आयोजित शहीदी दिवस पर मंगल पांडे को याद कर उनके चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष वयोवृद्व समाजसेवी चंद्रभान चतुर्वेदी ने कहा कि शहीदों की याद में कार्यक्रम में भाग लेना सौभाग्य का विषय है। कार्यक्रम में आए शिकोहाबाद विधायक डॉ मुकेश वर्मा ने शहीद मंगल पांडे की मूर्ति स्थापित कराने में पूर्ण सहयोग करने की बात कही गई।
संजीव उपाध्याय व पवन कुमार ने अमर शहीद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी शौर्य गाथा का वर्णन किया। मंगल पांडे के जीवन पर पुस्तक लिखने वाले कवि महेश चंद्र मिश्रा को समिति द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राकेश राज झा, राजेश तिवारी, गिरीश जोशी, सत्यप्रकाश वर्मा, लाल बहादुर शर्मा, हरीशंकर राठौर, ठा मोहन सिंह, राजकुमार सविता, डा. यूएस पांडे आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सभासद दिनेश चंद्र शर्मा ने किया।