फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में ही धड़ाम हो गया नया ट्रैफिक प्लान

विज्ञापन
traffic jam - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मथुरा। कहीं जाम नहीं लगेगा। बाजारों में ई-रिक्शा नहीं जाएंगे। चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। कई जगह वन-वे व्यवस्था होगी। ट्रैफिक पुलिस ने यह प्लान बनाकर शहर को जाम मुक्त करने का दावा किया था, लेकिन दो दिन के भीतर ही पूरा प्लान धड़ाम हो गया। इसके लिए कोई और नहीं खुद पुलिस वाले ही जिम्मेदार हैं। खास बात यह है कि इस प्लान की जानकारी खुद पुलिस अधिकारियों को नहीं थी। होलीगेट तक आटो और ई रिक्शा पहुंच रहे थे। शहर का पूरा बाजार जाम के झाम में उलझा हुआ है।
विज्ञापन


मथुरा में ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से फेल है। चेकिंग के नाम पर वसूली के अलावा कोई कुछ नहीं कर रहा है। 15 मार्च को एसपी ट्रैफिक डा. ब्रजेश कुमार सिंह ने लड़खड़ाई यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए व्यापारियों के साथ मंथन किया था। तय हुआ था कि बाजारों में ई-रिक्शा, आटो और चार पहिया वाहन नहीं जाएंगे। स्कूलों की बसों का भी रूट बदला जाएगा। सर्वाधिक जाम वाले इलाकों में वन-वे व्यवस्था भी की गई थी।

18 मार्च को पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया, लेकिन यह प्लान दो दिन में ही धड़ाम हो गया। पुलिस न तो आटो को रोक सकी और न ही ई रिक्शा को। चार पहिया वाहन भी बेधड़क होकर बाजारों में घूमने लगे। माना जा रहा है कि इस प्लान को लेकर टीएसआई ने अफसरों को भ्रमित किया। लिहाजा पहले ही पायदान पर प्लान धड़ाम हो गया। एसपी ट्रैफिक डा. ब्रजेश कुमार सिंह का कहना है कि ट्रैफिक प्लान में कोताही बरतने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक प्लान का पूर्णत: पालन कराया जाएगा, वहीं चर्चा है कि एसपी ट्रैफिक अपने बनाए प्लान को ही लागू कराने में फेल साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


मिलन तिराहे से वाहन रुकेंगे तो होगी परेशानी
 मिलन सिनेमा के समीप के रहने वाले अधिवक्ता दीपक शर्मा का कहना है कि मिलन तिराहे से वाहन जा सकते हैं, पर उनके वाहन को ट्रैफिक पुलिस ने वहीं रोक दिया। मिलन तिराहा से वाहनों पर एंट्री बंद हो जाएगी तो श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें