फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने सौ से डेढ़ सौ गुना बढ़ाया किराया

विज्ञापन
बोर्ड में लगातार बढ़ रही है शिकायतें
विज्ञापन
कासगंज। पालिका प्रशासन ने अब दुकानों का किराया मनमाने तरीके से बढ़ाया गया है। इससे जिससे किरायेदारों में खलबली है। किरायों में सौ से डेढ़ सौ गुना तक की वृद्धि कर दी गई है। इस संबंध में नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन



गौरतलब है कि पिछले वर्ष गृहकर और जलकर के मूल्य में काफी वृद्धि कर दी गई। वृद्धि का आगणन भी अपने तरीके से अधिकारियों ने किया। न तो स्थलीय रूप से निरीक्षण किया और न ही पुराने अभिलेखों को देखा गया। वहीं अब 25 रुपये प्रतिमाह किराये वाली दुकान का किराया अब हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। वहीं एक चक्की की दुकान का किराया 45 रुपये प्रतिमाह था, जिसे बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया है। सौ से डेढ़ सौ गुना तक किराया बढ़ाये जाने से किरायेदार परेशान हैं।

नहीं हो रहा सुधार: अखिलेश
कासगंज। व्यापार मंडल के नगरअध्यक्ष ने कहा कि नगरपालिका परिषद द्वारा गृहकर, जलकर एवं किराये में मनमानी की जा रही है। जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर शिकायत भी दर्ज कराई गई है, लेकिन नगरपालिका प्रशासन ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है। उन्होंने नगरपालिका प्रशासन से मांग की कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाए।
विज्ञापन


किराये का निर्धारण प्रचलित रजिस्ट्री की दरों के आधार पर किया गया है। पूर्व के समय से तमाम दुकानें पांच और दस रुपये के किराये पर चल रही हैं, जो गलत है। इसके बावजूद आपत्तियों का निस्तारण नियमानुसार किया जाएगा।
विज्ञापन

आरपी श्रीवास्तव, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें