मैनपुरी। सरकार का एक साल पूरा होने पर मंडल स्तर पर कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रमों के आयोजन के लिए पदाधिकारी सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी तरह निभाएं। विधानसभा स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे। यह बातें भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहीं। भोगांव मंडल की बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि मंडल अध्यक्ष अपने मंडलों पर कार्यक्रमों की तैयारी करें। बूथ कमेटी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों के आयोजन की जिम्मेदारी दी जाए।
विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा 19 मार्च को सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर 19 मार्च से 30 अप्रैल तक कार्यक्रम होंगे। मंडल स्तर पर 20, 21, 22 , 23 मार्च को संबद्धता कार्यक्रम होंगे। 24, 25 मार्च को सरकारी स्तर पर कार्यक्रम होंगे। छह अप्रैल को बूथ स्तर पर स्थापना दिवस होगा। 26 मार्च से 14 अप्रैल तक लोक कल्याण मेला लगेगा। 14 अप्रैल को भीमराव आंबेडकर जयंती समरसता दिवस के रूप में बूथ स्तर पर मनाई जाएगी। 14 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ब्लाक स्तर पर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मेलन होगा। विधानसभा समन्वयकों की बैठकों के साथ ही उज्जवला पंचायत दिवस होगा। पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह राठौर, शिवदत्त भदौरिया, अरविंद तोमर, अभय चौहान, मंजूषा चौहान, राहुल चतुर्वेदी, प्रदीप चौहान, अनुराग पांडेय, सोम गुप्ता, कविता राठौर, रमा तिवारी, करनपाल सिंह, सौरभ दुबे, अजयपाल सिंह, कलक्टर सिंह रहे।