मैनपुरी। मौसम में गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही पेटदर्द और डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। जिला अस्पताल में होली के त्योहार से पहले मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल के कर्मचारी परेशान हैं। गुरुवार को 12 लोग उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल लाए गए।
जिला अस्पताल में पेटदर्द और डायरिया से पीड़ित 50 से अधिक मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि बेवर के अरमसराय निवासी प्रेमलता देवी, कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव मधाऊ निवासी अतुल कुमार, राजीवगांधी नगर निवासी भावना को पेटदर्द से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया। वहीं मदार गेट निवासी अमन, स्टेशन रोड निवासी महेंद्र सिंह, करहल क्षेत्र के गावं बांक निवासी मार्गश्री तथा राजीव गांधी नगर निवासी रोशनी को डायरिया से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां महेंद्र सिंह को गंभीर हालत देखते हुए मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया है।