मैनपुरी। होली से एक दिन पहले सभी स्कूलों में होली जैसा नजारा देखने को मिला। शहर से लेकर देहात के तक के सभी स्कूलों में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक दूसरे को रंग और अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। वहीं, स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों को होली त्योहार का महत्व समझाया। स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे रंगों से रंगे हुए घर पहुंचे। कई बच्चों ने तो सड़क पर ही एक दूसरे को रंग लगाकर होली का त्योहार मनाया।
आगरा रोड स्थित बीएनएल स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने स्कूल में रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाईं। साथ ही एक दूसरे को रंग लगाकर होली पर्व की बधाई दी। इस मौके पर मैनेजर संजीव यादव, प्रधानाध्यापक नीनेश यादव, अनूप यादव आदि रहे।
इंडो अमेरिकन स्कूल में अनोखे अंदाज में होली खेली गई। स्कूल में पढ़ने वाले सभी छात्रों के दादा-दादी को स्कूल में आमंत्रित किया गया। छात्रों ने एक दूसरे को रंग लगाकर त्योहार की बधाई दी। इस मौके पर चैयरमैन गिरीश चंद्र गुप्ता और प्रबंधक शुभम गुप्ता के साथ अन्य स्टाफ मौजूद रहा। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्कूल में बुधवार को होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर प्रबंधक सुशीलकांत उपाध्याय, विनोद तिवारी, सुनील कुमार, ममता, शिवानी, मोहित, लोकेंद्र कुमार, रेखा, वैशाली आदि रहे। सरदार मोहन सिंह मेमोरियल स्कूल में होली पर्व मनाया गया। छात्रों ने रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रबंधक अरविंद सिंह, प्रधानाचार्या ममता भारद्धाज, सुरेंद्र त्रिवेदी, प्रभात मिश्रा, गिरजेश कुमार, अमन कुमार आदि रहे।