पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि माहेश्वरी समाज की सामाजिक कार्यों में भूमिका सराहनीय है। वर्षों से समाज के सेव ाप्रकल्प मिसाल बने हुए हैं। शिक्षा के लिए यह समाज लगातार सेवा का कार्य करके अपना योगदान दे रहा है।
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह श्रीमती गंगा देवी भवन में आयोजित श्री डीडू माहेश्वरी समाज के नवीन कार्यकारिणी के शपथ गृहण समारोह में बोल रहे थे। अधिष्ठापन अधिकारी संजय धूपड़ ने नवीन पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
अध्यक्ष मनोज लाहोटी, उपाध्यक्ष सुनील कावरा, मंत्री निर्मल सोमानी, प्रबंधक कृष्ण कुमार अजमेरा, उपमंत्री नितिन माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष लव बिड़ला, निरीक्षक राजीव कावरा, उप प्रबंधक दुर्गेश माहेश्वरी, सुनील कांत दरक एवं विनोद सोमानी को शपथ दिलाई गई। सदस्य पद पर संतोष भड़सारी, सुभाष माहेश्वरी, कपिल राठी, रामकृष्ण रम्मो, संजीव अजमेरा, राहुल डांगरा, उमाशंकर सोमानी को भी शपथ दिलाई गई। निर्वाचन कमेटी को सम्मानित किया गया।
निवर्तमान अध्यक्ष राकेश बिड़ला एवं प्रबंधक गोपाल माहेश्वरी ने नई कमेटी को शुभकामनाएं दी। निवर्तमान अध्यक्ष राकेश बिड़ला, निवर्तमान मंत्री संजीव पल्तानी, निवर्तमान प्रबंधक गोपाल माहेश्वरी, गोपाल झंवर, राजकुमार जाखेटिया, चुनाव व्यवस्थापक प्रदीप कावरा ने कमेटी एवं अतिथियों का स्वागत किया। संजीव मालू, पंकज मालू, राजीव बिड़ला, राधे लाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज गुप्ता ने किया।