मथुरा। एनकाउंटर में मारे गए युवक को लेकर रालोद में उबाल है। एनकाउंटर की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर बागपत के गांव चिरचिटा में महापंचायत होगी। मथुरा से सैकड़ों रालोद कार्यकर्ता 24 दिसंबर को बागपत के लिए रवाना होंगे। प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक गुर्जर ने मथुरा आकर सभी से महापंचायत में भाग लेने की अपील की है।
डैपिंयर नगर में अवागढ़ हाउस में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए रालोद के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक गुर्जर ने कहा कि तीन अक्तूबर को नोएडा पुलिस ने सुमित गुर्जर को एनकाउंटर में मार दिया था। जबकि सुमित कोई अपराधी ही नहीं था। उसके खिलाफ एनसीआर तक दर्ज नहीं है। 24 दिसंबर को बागपत के गांव चिरचिटा में महापंचायत होगी। इसमें मथुरा से भी सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेने जाएंगे। वार्ता में जिलाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह, ताराचंद गोस्वामी, वीरेंद्र सिंह बढ़ाना, सुखवीर सिंह गुर्जर, गौरव मलिक, रोहित प्रताप, अमित गुर्जर, लोकेश शर्मा मौजूद रहे।