फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड के हत्यारोपी को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लिया

विज्ञापन
police - फोटो : demo
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा) गांव गोपालगढ़ निवासी गार्ड की हत्या के आरोपी को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त किया गया तमंचा भी बरामद कर लिया है। एक अन्य मुख्य आरोपी ने मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया है जबकि एक नामजद आरोपी सरेंडर नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

चार दिसंबर की रात रंजिश में गोपालगढ़ निवासी रतनलाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद लोगों ने मुख्य आरोपियों के तीन घरों को फूंक डाला था।

हत्याकांड के बाद सुरक्षा के मद्देनजर उनके घरों पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया। पुलिस मुख्य आरोपी श्रीचंद्र और गोपीचंद्र की गिरफ्तारी के लिए कोशिश कर रही थी कि 11 दिसंबर को श्रीचंद्र ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जबकि सत्यवीर को रुक्मिणी विहार कालोनी में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में अब पुलिस ने श्रीचंद्र को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की शुरू कर दी है। उधर, हत्या के दूसरे आरोपी गोपींचद्र ने मंगलवार की दोपहर सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वहीं अन्य आरोपी अनिल सरेंडर नहीं कर सका।


कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में श्रीचंद्र ने 17 जून 2015 को किशनलाल (मृतक गार्ड का बड़ा भाई) और 4 दिसंबर को गार्ड रतनलाल की हत्या के षड़यंत्र में एक गांव के पूर्व प्रधान का नाम भी उजागर किया है। उधर, पुलिस ने श्रीचंद्र की निशानदेही पर छटीकरा मार्ग स्थित राधा दामोदरधाम से तमंचा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें