फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या को लगेगा भांडीरवन में मेला

विज्ञापन
भांडीर वन स्थित कृष्णकालीन कुआं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। सोमवती अमावस्या को भांडीर वन स्थित कृष्णकालीन कुएं पर स्नान के लिए भीड़ लगेगी। मांट मूला ग्राम पंचायत स्थित भांडीरवन का अपना पौराणिक महत्व है। यहां घना जंगल है। गर्ग संहिता में भांडीरवन का विस्तृत रूप से उल्लेख मिलता है।
विज्ञापन


यहां चौरासी कोस की सभी यात्राएं आती है । कई यात्रा संचालक यहां राधारानी और श्रीकृष्ण भगवान के स्वरूपों का विवाह रचाते हैं। पर्यटन निगम ने भांडीरवन को अभी तक अपनी किसी भी योजना में शामिल नहीं किया है। यहां सोमवती अमावस्या को मेला लगता है।

मान्यता है कि यहां स्थित कुएं के जल से स्नान करने से संतान की प्राप्ति होती है। कहावत है कि प्रत्येक सोमवती अमावस्या को कुएं में दूध की धार निकलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें