फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन में किराना व्यापारी के सेल्समैन से 4 लाख लूटे

विज्ञापन
Online Robbery
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। बृहस्पतिवार को गोवर्धन में फिर एक किराना व्यापारी के सेल्समैन से लूट हो गई। बाइक सवार बदमाश डीग के किराना व्यापारी के सेल्समैन से चार लाख की नगदी से भरा थैला छीनकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए हैं। शाम को हुई वारदात से गोवर्धन में भय व्याप्त है।
विज्ञापन


ग्यारह दिसंबर की शाम को गोवर्धन में हुई पांच लाख की लूट का अभी कोई सुराग लगा नहीं था कि गोवर्धन में बृहस्पतिवार की शाम को पांच बजे डीग (राजस्थान) निवासी बाबा ट्रेडर्स के सेल्समैन गिरिराज और दाऊदयाल से बरसाना रोड पर कला भवन के पास चार लाख की नगदी से भरा थैला छीन लिया गया। बाइक सवार बदमाश लूट करने के बाद तमंचों से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। दोनों सेल्समैन के पीछे चल रहा बाबा ट्रेडर्स के स्वामी जुगल किशोर के बेटे विपिन कुमार ने शोर मचाया तो लोग इटट्ठा हुए। मगर तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। विपिन कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी किराना के सामान की सप्लाई गोवर्धन तक करती है। वह अपने दोनों सेल्समैन को लेकर गोवर्धन से कलेक्शन करने के लिए आए थे।

दोनों सेल्समैन पैदल पैदल आगे चल रहे थे जबकि वह एक दुकानदार से बात कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने काफी देर इधर उधर चेकिंग की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें