फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-मथुरा हाईवे पर अब सात लेन के होंगे पुल

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। आगरा से दिल्ली तक रेलवे क्रासिंग पर बनाए गए पुलों को अब सात लेन किया जाएगा। फोरलेन तो पहले से ही अब तीन लेन का एक-एक पुल और बनाया जाना है। रेलवे और हाईवे अथारिटी के अफसरों के संयुक्त निरीक्षण के बाद यह फैसला किया है।
विज्ञापन


आगरा से फरीदाबाद तक 179.50 किलोमीटर लंबे नेशनल हाईवे-2 को 1929 करोड़ की लागत से सिक्सलेन बनाया जा रहा है। अब तक इसमें रेलवे लाइनों के ऊपर बने पुलों को चौड़ा नहीं किया गया। पुल निर्माण में जीएडी (जनरल अरेंजमेंट ऑफ ड्राइंग) में खामी के चलते रेलवे पुलों के ऊपर अक्सर जाम के हालात बने रहते हैं। अब रेलवे पुलों के ऊपर लगने वाले जाम के झाम को खत्म करने को एनएचएआई के अफसरों व इंजीनियरों ने इस समस्या का समाधान निकाला है। इसमें अब मथुरा में नरहौली थाने के निकट दो रेलवे पुल, बाद, फरह, बाजना पुल, कोसीकलां तथा आगरा में रेलवे पुलों के समानांतर एक-एक नया पुल बनाया जाएगा। अब तक इन पुलों पर फोरलेन सड़क बनी है।

23 मीटर चौड़े तीन लेन के बनेंगे नए पुल
एनएचएआई के उप महाप्रबंधक सुरेश कुमार ने बताया कि मथुरा और आगरा के सात रेलवे पुलों को पहले चौड़ा कर सिक्सलेन सड़क बनाने की योजना थी, इस पर रेलवे को आपत्ति थी, अब इन पुलों के समानांतर तीन लेन की चौड़ाई के बराबर 23 मीटर चौड़े पुल बनाए जाऐंगे। इसकी डिजाइन फाइनल हो गई है। आगामी महीनों में इन पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें