मथुरा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के ब्रज क्षेत्र की विभागीय प्रतियोगिताएं शनिवार से हाथरस में शुरू हो रही हैं। इसमें मथुरा जनपद के स्वयं सेवक हाथरस के साथ संयुक्त रूप से प्रतिभाग करेंगे।
हाथरस जनपद के आरपीएम डिग्री कालेज में आज से संघ की ब्रज प्रांत शारीरिक विभाग की प्रतियोगिताएं शुरू होने जा रही है। इन दो दिवसीय प्रतियोगिताएं में कबड्डी, ताला-चाभी, गणसमता और दंड प्रतियोगिताएं होंगी।
इसमें ब्रज क्षेत्र से मथुरा के साथ हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, अलीगढ़, बदायुं, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर का प्रतिनिधित्व होगा। इसमें मथुरा से 35 स्वयं सेवक हाथरस के साथ संयुक्त टीम का प्रतिभाग करेंगे। संघ के प्रांतीय शारीरिक प्रमुख प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 350 स्वयं सेवक शामिल होंगे।