मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर नोएडा से आगरा की ओर जा रही बाइक आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। उस पर सवार ग्रेटर नोएडा निवासी युवक की मौत हो गई।
प्रेमचंद्र शर्मा (28) पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी ग्रेटर नोएडा शुक्रवार दोपहर बाइक से बहन के यहां राया जा रहा था। सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 79 के निकट आगे चल रहे ट्रक में अचानक बाइक घुस गई। दुर्घटना में हेलमेट के परखच्चे उड़ गए और सिर फट जाने से सड़क पर उसका काफी खून बह गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर भाग गया। घायल काफी देर तक एक्सप्रेसवे पर तड़पता रहा। किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची सुरीर पुलिस ने उसे उपचार के जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।