फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन भुगतान के लिए सहकारी कर्मचारियों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। उप्र सहकारी समिति कर्मचारी संघ के सदस्यों ने समितियों की तालाबंदी करके छठवें दिन भी विकास भवन में धरना दिया। इस दौरान वे बकाया वेतन भुगतान की मांग की। चेताया कि भुगतान होने तक धरना जारी रहेगा। मांगें पूरी नहीं हुई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


संघ के उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन नहीं मिल पा रहा है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारी तथा उनके परिवारीजन परेशान हैं। नियमित वेतन भुगतान हेतु 25000 रुपया प्रति समिति हर माह वित्तीय सहायता दी जानी चाहिए।

साथ ही कर्मियों ने सचिव के रिक्त पदों पर समिति के कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर नियुक्त करने, धान और गेहूं खरीद के घटाए गए कमीशन को बढ़ाने, बकाया कमीशन, भाड़े का शीघ्र भुगतान किए जाने की मांग की। धरने में राज कुमार, वीरसिंह, लज्जाराम, राम नरेश, प्रदीप कुमार, आदेश कुमार, राजेश कुमार, सोबरन सिंह, प्रबल प्रताप, रामआसरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें