फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई करने पहुंचे विधायक, चेयरमैन को घेरा

विज्ञापन
विधायक का विरोध करते लोग
विज्ञापन
एटा। कटरा मोहल्ला में सफाई कार्य करने पहुंचे विधायक सदर और चेयरमैन को शुक्रवार को क्षेत्रीय लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। प्रतिदनि सफाई न होने से नाराज लोगों ने जमकर नारेबाजी की। साथ ही लोगों ने दिखावटी सफाई करने पर नेताओं को खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन

दरअसल, शुक्रवार सुबह विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड और निवर्तमान चेयरमैन राकेश गांधी कटरा मुहल्ला में सफाई अभियान चलाने पहुंचे। इस दौरान जैसे ही सफाई कार्य शुरू हुआ, तो मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने कहा कि मोहल्ले में सफाई व्यवस्था का पूरा हाल है। आधी सड़क कूड़े के चलते पूरी तरह से टूट गई है। विधायक को अब सफाई की याद आ रही है। लोगों ने पालिकाध्यक्ष को खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि पांच साल मेें मोहल्ले से गंदगी दूर नहीं हो सकी। अब चुनाव आते ही सफाई अभियान याद आ रहा है। क्षेत्र के नाले चोक पड़े हैं। सफाईकर्मी वर्षों से आया नहीं है। गुस्साए लोगों ने दोनों नेताओं के सामने जमकर नारेबाजी की। इस पर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। साथ ही सफ ाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। राकेश कंज, भोले उपाध्याय, रवि शर्मा, लाले, पंकज वार्ष्णेय, सुशील कुमार, शिव कुमार, चंद्रपाल शर्मा, सीटू गुप्ता मौजूद रहे। ेे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें