Australian Minister for Trade, Tourism and Investment Steven Ciobo at Azadpur Sabzi Mandi
- फोटो : pti
एटा। व्यापारियों के आंदोलन की चेतावनी के बाद मंडी प्रशासन बैकफुट पर आ गया। दोनों पक्षों के बीच वार्ता के बाद आढ़तियों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। वहीं मंडी प्रशासन ने दोनों निलंबित दुकानों को बहाल करने का आश्वासन दिया है।
दर्जनों की संख्या में व्यापारी शुक्रवार दोपहर मंडी सचिव के कार्यालय पहुंचे। यहां दोनों पक्षों के बीच करीब आधा घंटे तक वार्ता चली। इसमें कई बार दोनों ओर से आरोप प्रत्यारोप भी लगाए गए। हालांकि अंत में वार्ता सकारात्मक रही। उल्लेखनीय है कि गुुरुवार को आढ़तियों ने साफ कर दिया था यदि उनकी दुकानों को बहाल नहीं किया गया तो वह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।
मंडी सचिव के साथ हम लोगों की वार्ता सकारात्मक रही है। वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया है। मंडी सचिव ने दुकानों को बहाल करने का आश्वासन दिया है।
सतीश चंद्र गुप्ता, अध्यक्ष - मंडी गल्ला व्यापार
वार्ता के बाद व्यापारियों ने आंदोलन स्थगित कर दिया है। सोमवार तक दोनों आढ़तियों को दस्तावेज जमा करने के लिए बोला गया है।
अशोक सिंह सोलंकी, मंडी सचिव