आगरा। दिगंबर जैन समाज का पर्यूषण पर्व शनिवार से शुरू हो रहा है। यह पांच सितंबर तक चलेगा। 31 अगस्त को सुगंध दशमी का पर्व मनाया जाएगा। पांच सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर भगवान वासुपूज्य का मोक्ष कल्याणक मनाया जाएगा। क्षमावाणी पर्व का आयोजन सात सितंबर को किया जाएगा।
आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष अशोक जैन ने जैन धर्मावलंबियों से पर्यूषण पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने, मंदिरों की सजावट करने और झांकियां सजाने की अपील की है।
महामंत्री राजकुमार जैन ने बताया कि सुबह श्रीजी का अभिषेक, सामूहिक पूजन, प्रवचन, तत्वार्थ सूत्र का वाचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदीप जैन, चंदाबाबू जैन, अखिल बरौल्या, डा. जितेंद्र जैन, सत्येंद्र जैन, आशीष जैन आदि ने पर्व को उत्साह के साथ मनाने की अपील की है।