फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर सीआरपीएफ के 10 जवान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह आगरा से नोएडा की ओर जा रही प्राईवेट वॉल्वो बस थाना मांट क्षेत्र में आगे खड़े सीआरपीएफ जवानों के वाहनों से टकरा गई। दुर्घटना में सीआरपीएफ के 10 जवान घायल हो गए और चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। उनके वाहन लाइन में खड़े थे। बस की टक्कर से वाहन आपस में टकराते चले गए।
विज्ञापन


सीआरपीएफ के जवान बस और ट्रकों से लखनऊ से गुरुग्राम जा रहे थे। थाना मांट क्षेत्र में माइलस्टोन 100 के निकट एक वाहन में गड़बड़ी होने पर जवानों ने सभी वाहनों को रोड के एक ओर खड़ा कर लिया। इसी दौरान आगरा की ओर से आ रही वॉल्वो बस (यूपी 78 सीटी 3673) अनियंत्रित होकर सीआरपीएफ के वाहनों से टकरा गई।

सीआरपीएफ के वाहन आपस में टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार दर्शन सिंह, अमित कुमार, सर्वेश कुमार, वीके दीक्षित, विक्रम सिंह, अजय शर्मा, श्रीकांत, महीपाल, अखिलेश सहित 10 जवान घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। हादसे के संबंध में सीआरपीएफ के जवान ने बस चालक मनोज निवासी अकबरपुर, कानपुर देहात के खिलाफ थाना मांट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गनीमत रही बस में यात्री नहीं थे। बस चालक भी सकुशल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें