फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ घटना को लेकर गरजे कर्मचारी

विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। मंडलायुक्त मेरठ द्वारा तहसील सदर मेरठ के कर्मचारियों पर की गई कार्रवाई को लेकर उ.प्र. मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ जनपद शाखा मैनपुरी के कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की निंदा की। शनिवार को सामूहिक अवकाश लेकर कलक्ट्रेट एवं तहसीलों में तालाबन्दी कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जनपद मुख्यालय पर उपस्थित होकर धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट पर आयोजित प्रदर्शन में मानसिंह ने कहा कि मेरठ में कर्मचारियों पर जो कार्रवाई कराई गई हैं उसमें शासनादेश की अनदेखी की गई है। यदि शीघ्र कार्रवाई वापस नहीं ली गई तो यह विरोध प्रदर्शन प्रदेश स्तर तक किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के नाम भेजे गए ज्ञापन में मांग की गई कि डा. प्रभात कुमार आयुक्त, मेरठ मंडल मेरठ का स्थानान्तरण यथा शीघ्र किया जाए एवं उदयवीर सिंह, नायब तहसीलदार तहसील सदर मेरठ को निलंबित किया जाए।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट पर आयोजित प्रदर्शन में जयदेव, ममता सक्सेना, के0के0 पांडेय, हरेन्द्र सिंह, अशोक जैन, राजकुमार, रामनरेश, सुमन शुक्ला, आमना खातून, कंचन वर्मा, रोहित दुबे,, के0के0शुक्ला, वीरेश पाठक, अमित दुबे, प्रवीन तोमर, अवनीश दुबे, राजेंद्र सिंह, महीपाल सिंह, अनुज कुमार, धीरेंद्र दुबे, सत्यम भटनागर, विशाल वर्मा, कालीचरन, राकेश कुमार, राहुल पाठक, लोकेंद्र सिंह, रोहित द्विवेदी, कौशल किशोर आदि ने विचार रखे। संचालन वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें