फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीद कर लाई गई दुल्हन सामान लेकर फरार

विज्ञापन
Dulhan - फोटो : demo
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव अड्डा में 80 हजार में खरीदकर लाई गई दुल्हन चौथे ही दिन घर का सामान और नकदी लेकर गुरुवार की रात रफूचक्कर हो गई। युवक और परिवारीजन अब उसे ढूंढते घूम रहे हैं।
विज्ञापन



बताए अनुसार गांव अड्डा निवासी राकेश कुमार चार दिन पहले कुछ दलाल किस्म के लोगों को 80 हजार रुपये देकर एक महिला को अपनी पत्नी बना कर घर लाया था। महिला के साथ उसकी बड़ी बहन भी आई थी। तीन दिन दोनों बहनें ठीक प्रकार से रहीं और घर का कामकाज भी किया। गुरुवार रात दोनों मौका देख घर में रखा सामान और नकदी लेकर रफूचक्कर हो गईं। सुबह राकेश के जागने पर दोनों महिलाओं के लापता होने की जानकारी हुई। परिवारीजनों ने उन्हें इधर-उधर खोजा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बताया गया है कि राकेश कुमार एक हाथ से विकलांग है। घर में बुजुर्ग मां-बाप और एक छोटा भाई है। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन



अभी इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं आया है। यदि पीड़ित तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
- अमित कुमार थानाध्यक्ष मगोर्रा थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें